India Post GDS Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग की तरफ से एक बड़ी भर्ती का मौका सामने आया है। India Post GDS Vacancy 2026 के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगी।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं One-Time Registration (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन की अंतिम समय-सीमा 21 सितंबर को शाम 5 बजे तक दी गई है।
अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास कर रखी है और आपकी उम्र निर्धारित सीमा के अंदर है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, स्थानीय भाषा, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आप सभी को India Post GDS Vacancy 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं, जिसमें भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां, कुल पद, उम्र, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज, वेतन और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी शामिल है।

India Post GDS Vacancy 2026 Overview
| Name of Department | Indian Postal Department |
| Name of Post | India Post GDS Vacancy 2026 |
| Name of Article | Latest Job, Latest Update |
| Total Vacancies | 23,757 |
| Application Start Date | 2 September 2026 |
| Last Date | 21 September 2026 |
| Apply Fee | 100/- |
| Age | 18 To 40 Years |
| Qualification | 10th Pass |
| Official Website | Click Here |
India Post GDS Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में कुल 23,757 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरा जाएगा। पदों में मुख्य रूप से BPM, ABPM और Dak Sevak शामिल हैं। विभिन्न Postal Circles में पदों का वितरण अलग-अलग है।
उम्मीदवार आवेदन करते समय उपलब्ध पदों और संबंधित Postal Circle की जानकारी को जरूर देखें। अलग-अलग सर्किल में स्थानीय भाषा से संबंधित पात्रता भी लागू हो सकती है।
India Post GDS Vacancy 2026 Application Fee
- General / OBC / EWS – 100/-,
- SC / ST / PH (Divyang) – 0/-,
- All Female Category – 0/- और
- Payment Mode – Online Mode आदि।
India Post GDS Vacancy 2026 Pay Salary
- Branch Postmaster (BPM) – ₹12,000 से लेकर ₹29,380 रुपय प्रतिमाह और
- Gramin Dak Sevak (GDS) / Assistant Branch Postmaster (ABPM) – ₹10,000 से लेकर ₹24,470 रुपय प्रतिमाह आदि।
India Post GDS Vacancy 2026 Selection Process
- Merit List (10th Marks Basis),
- Document Verification और
- Medical Examination आदि।
- Read Also:- SSC Stenographer Exam City Slip Download 2026
- IGNOU June TEE Result Download 2026
- MP hospital Assistant Result Download 2026
India Post GDS Vacancy 2026 Docoment Required
- उम्मीदवार का आधार कार्ड,
- वोटर आई.डी कार्ड (वैकल्पिक)
- पैन कार्ड,
- अभ्यर्थी का 10वीं / मैट्रिक का सर्टिफिकेट एंव मार्कशीट,
- जन्म प्रमाण पत्र (वैकल्पिक),
- जाति प्रमाण पत्र (केंद्र सरकार स्तर का और कम से कम 6 महिने की वैघता होनी चाहिए),
- निवास प्रमाण पत्र (अंचल स्तर द्धारा जारी हो),
- मेडिकल सर्टिफिकेट ( सरकारी अस्पताल के सरकारी डॉक्टर द्धारा जारी हो),
- चालू मोबाइल नंबर और
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।
India Post GDS Vacancy 2026 Online Apply Step by Step Procces
- India Post GDS Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां GDS Online Engagement के विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद New Registration/OTR Registration के विकल्प पर जाकर अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर One Time Registration पूरा करें।

- Registration पूरा होने के बाद प्राप्त Registration Number को सुरक्षित रखें।
- अब अपने Registration Number और मांगी गई जानकारी की मदद से पोर्टल पर Login करें।
- लॉगिन करने के बाद GDS Recruitment 2026 का Application Form खोलें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी विवरण सही-सही दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी पात्रता के अनुसार Postal Circle और Post Preference का चयन करें। उम्मीदवार को अपने चुने हुए Postal Circle की स्थानीय भाषा से संबंधित पात्रता भी जरूर जांचनी चाहिए।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगे गए 10वीं की मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। यदि आपकी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद पूरे फॉर्म का Preview करके सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। जानकारी सही होने पर Final Submit कर दें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form/Confirmation Page डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। भविष्य में मेरिट लिस्ट या दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।
important Link 🖇️
| India Post GDS Vacancy 2026 Online Apply | Click Here |
| OTR Ragistration | Click Here |
| Circle Wise Post Notification | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Press Release Notification | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQs:-India Post GDS Vacancy 2026
Q1. India Post GDS Vacancy 2026 में कितने पद हैं?
India Post GDS Recruitment 2026 के तहत कुल 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Q2. India Post GDS 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?
ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
Q3. India Post GDS 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है।
Q4. क्या GDS भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी?
नहीं। GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
Q5. India Post GDS 2026 के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। 10वीं में Mathematics और English विषयों में पास होना भी आवश्यक है।
Q6. GDS भर्ती 2026 में उम्र कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
Q7. GDS भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
निर्धारित पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला, SC, ST, PwBD और Trans-women उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क से छूट दी गई है।
Q8. GDS भर्ती में चयन किस आधार पर होगा?
चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली System Generated Merit List के माध्यम से किया जाएगा।
Q9. क्या पिछली GDS भर्ती का Registration Number इस भर्ती में चलेगा?
नहीं। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार इस Schedule-II July-2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नए सिरे से Registration करना होगा।
Q10. India Post GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन कहां से करें?
उम्मीदवार India Post के आधिकारिक GDS Online Engagement Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष:- India Post GDS Vacancy 2026 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23,757 पदों को भरा जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा, बल्कि 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं OTR की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना Registration और Application पूरा कर लें।
आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, 10वीं के अंक, स्थानीय भाषा और अन्य जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। किसी भी गलती से बचने के लिए Final Submit से पहले पूरा फॉर्म अच्छी तरह जांच लें। साथ ही भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना, मेरिट लिस्ट या अन्य अपडेट के लिए केवल India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।
Md Shabuddin JankariUpdate.in वेबसाइट पर एक लेखक हैं। मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले है वे LNMU University से BA पास कर चुके है वे 5 साल के अनुभवी और समर्पित ब्लॉगर हैं, जो शिक्षा, नौकरी, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी देकर उनका भविष्य बेहतर बनाना है।





